फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्वदेशी मेले में चार लाभार्थियों को दिए गए 48 लाख के चेक

विज्ञापन
बहराइच के गेंदघर मैदान में स्वेदशी मेला में लाभार्थी को चेक देते मुख्य अति​​थि। - फोटो : बहराइच के गेंदघर मैदान में स्वेदशी मेला में लाभार्थी को चेक देते मुख्य अति​​थि।
विज्ञापन
बहराइच। शहर के गेंदघर मैदान में चल रहे स्वदेशी मेले में शुक्रवार को चार लाभार्थियों को 48 लाख रुपये के चेक प्रदान किए। इसके पूर्व मेले में लगे स्टॉलों का विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, पूर्व सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी व विधानसभा प्रभारी गौरव वर्मा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन


पंडित शिवबंश मिश्रा द्वारा भजन की भक्तिमय प्रस्तुति तथा नटराज ग्रुप के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ओडीओपी योजना अंतर्गत सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आयल मिल हेतु शिरीष चंद्र अग्रवाल को 08 लाख, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा शटरिंग एंड बिल्डिंग मेटेरियल हेतु रविकांत त्रिपाठी को 10 लाख का चेक दिया गया। वहीं इंडियन बैंक की ओर से अनूप कुमार मिश्रा को पेंट निर्माण के लिए 25 लाख तथा एहतेशाम अहमद को बैग निर्माण हेतु 05 लाख का ऋण स्वीकृत किया गया है। कार्यक्रम के दौरान विधायक श्री वर्मा ने अन्य अतिथियों के साथ लाभार्थियों को डेमो चेक का वितरण किया गया।
संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह ने किया। इस मौके पर उपायुक्त उद्योग केशव राम वर्मा, लीड बैंक प्रबंधक जितेन्द्र मसंद, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार सहित अन्य अधिकारी, उद्यमी, व्यापारी व आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें