फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल काॅलेज में 42 बच्चे भर्ती, पीआईसीयू फुल

Fri, 21 Mar 2025 01:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच मेडिकल कालेज के पीआईसीयू में भर्ती बीमार बच्चे।
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में बाल रोगियों की संख्या घटने का नाम नहीं ले रही है। मौसम में परिवर्तन के साथ ही उल्टी-दस्त का प्रकोप बढ़ गया है। इसकी चपेट में आने से बच्चे अधिक बीमार हो रहे हैं। ओपीडी में बुधवार को लगभग 200 मरीज इलाज कराने पहुंचे।
विज्ञापन


बदलते मौसम के साथ ही मेडिकल काॅलेज के बाल रोग विभाग में बीमार बच्चों की संख्या बढ़ने लगी है। दिन में गर्मी के साथ सुबह-शाम हवा ठंड पड़ रही है, इस दौरान हवा भी चलती है। जिसका सीधा असर बच्चों के स्वास्थ्य पर देखने को मिल रहा है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में सर्दी जनित बीमारियों की चपेट में आने वाले बच्चों का चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इन दिनों उल्टी, दस्त, बुखार व श्वास के रोगी इलाज कराने पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को बाल रोग विभाग के जनरल वार्ड में 30 मरीज व पीआईसीयू में 12 मरीजों के भर्ती हो जाने से वार्ड फुल हो गया।



साफ-सफाई व खानपान का रखें ध्यान

अभिभावकों को बच्चों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। परिजनों को बासी व बाहर का भोजन खिलाने से परहेज करना चाहिए और ताजा व कम तेलीय भोजन देना चाहिए। बुखार व उल्टी-दस्त जैसे लक्षण दिखने पर मरीज को ओआरएस का घोल पिलाना चाहिए। उन्हें चिकित्सक को दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. परवेज, बाल रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें