फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देशी बम के धमाकों से दहला विकास भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। विकास भवन परिसर में शुक्रवार की सुबह देशी बम के दो धमाके होने से अफरातफरी मच गई। धमाकों में कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ लेकिन कार्यालय दहल जरूर गया। कृषि विभाग के कार्यालय में सफाई के दौरान कर्मचारी को रुमाल में बंधा कुछ सामान मिला था।
विज्ञापन


जिसे फेंकने के लिए ले जाते समय हाथ से छूटने पर पहला धमाका हुआ। दूसरा धमाका उसे दूर फेंक जाने पर हुआ। कर्मचारियों की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने नमूने एकत्र किए हैं। गणतंत्र दिवस के पूर्व अचानक हुए धमाकों ने विकास भवन व सरकारी दफ्तरों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विकास भवन में तैनात सफाई कर्मचारी लल्ला रोजाना की तरह शुक्रवार की सुबह कार्यालयों में सफाई कर रहा था। विकास भवन के तीसरे तल पर स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में सफाई के दौरान उसे रुमाल में कुछ बंधा हुआ सामान मिला।
विज्ञापन



कूड़ा फेंकने के बाद वह उसे लेकर जा रहा था। तभी रुमाल उसके हाथ से छूट गया और तेज धमाका हुआ। सफाई कर्मचारी दहशत में आ गया। उसने फिर से किसी तरह हिम्मत जुटाकर रुमाल को उठाया और उसे दूर फेंका। तभी अचानक दूसरा धमाका हो गया। लगातार दो धमाकों से विकास भवन परिसर दहल गया। सभी कार्यालयों के कर्मचारी एकत्र हो गए।


कर्मचारियों की सूचना पर देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। जिसने धमाकों वाले स्थान पर जाकर मामले की जांच की। नमूने एकत्र कर प्रयोगशाला को भेजे गए हैं। घटना स्थल की फोटो लेने के साथ ही वीडियोग्राफी भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें