फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईपास मार्ग की जद में मेला परिसर आने पर भड़के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबागंज (बहराइच)। बाबा परमहंस कुट्टी मेला परिसर से होकर नेशनल हाईवे बाईपास मार्ग के लिए सर्वे हुआ है। इसकी जद में पूरा मेला क्षेत्र आ रहा है। इसकी जानकारी होने पर लोग भड़क गए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। मेला परिसर को सुरक्षित करने की मांग की। बाईपास मार्ग अलग स्थानांतरित न होने पर नानपारा-रुपईडीहा मार्ग जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन के बाद सभी ने हस्ताक्षरित पत्र प्रधानमंत्री को भेजा। बाबा परमहंस मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबादीन वर्मा व मंदिर के महंत की अगुवाई में बुधवार को क्षेत्र के लोग मंदिर और मेला परिसर की सुरक्षा को लेकर भड़क उठे।
विज्ञापन


सैकड़ों लोगों ने मंदिर परिसर की सुरक्षा को लेकर हुंकार भरी। मंदिर समिति के अध्यक्ष बाबादीन ने बताया कि हाल ही में नेशनल हाईवे के अधिकारियों ने नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर बाबागंज के निकट बाईपास मार्ग का सर्वे कर निर्माण को हरी झंडी दी है।

उन्होंने कहा कि कलवारी गांव पंचायत से कस्बे से बाहर-बाहर सुरैहिया गांव तक नेशनल हाईवे पर बाई पास बनना है। इसमें मेला परिसर के बीचो-बीच सड़क होने से अगहन में लगने वाले वार्षिक ऐतिहासिक रामविवाह मेले का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।

सभी ने कहा कि बाईपास सड़क को पुराने ही मार्ग या मंदिर के पीछे पश्चिम से सुरैहिया गांव की ओर ले जाने की जरूरत है। इससे मेला और मंदिर परिसर का अस्तित्व सुरक्षित रहे।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बाईपास मार्ग निर्माण स्थल परिवर्तित न होने पर नानपारा-रुपईडीहा मार्ग जाम कर प्रदर्शन किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों में सुरेशचंद्र गुप्ता, ग्राम प्रधान रामपुर मन्ना पाठक चंद्र प्रकाश मिश्रा, मनोजकांत पाठक, ग्राम प्रधान सोरहिया बलदेव प्रसाद, पूर्व प्रधान रामकिशुन वर्मा, डॉ. एएम सिद्दीकी, दिनेश गुप्ता, रावेंद्र मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें