फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश तस्करों ने पुलिस टीम को रौंदने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। गौ तस्करों के बड़े गिरोह को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। टीम के रोकने पर रुपईडीहा भाग रहे तस्करों ने पिकअप वाहन से पुलिस टीम को रौंदने का भी प्रयास किया। पुलिस ने मौके से आठ तस्करों को दबोचते हुए वाहन को कब्जे में ले लिया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन



पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर को सूचना मिली थी कि नानपारा क्षेत्र से नेपाल समेत आसपास के जनपदों में गोवंश की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलने पर एसपी ने स्वॉट टीम के साथ सर्विलांस और नानपारा पुलिस को गिरोह को दबोचने के लिए लगाया था। एएसपी ग्रामीण रवींद्र सिंह की देखरेख में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। शुक्रवार की सुबह पुलिस की संयुक्त टीम ने नानपारा की ओर से आ रहे एक पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया।


जिस पर सभी वाहन लेकर रुपईडीहा की ओर से भागने लगे। आगे रुपईडीहा के प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्रा की अगुवाई में पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को रोकना चाहा। पुलिस टीम पर सभी ने गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए भागने की कोशिश की। पीछे से पहुंची पुलिस टीम ने सभी को दबोच लिया।
विज्ञापन



एसपी ने बताया कि नानपारा के बंजारनटांड़ा गांव निवासी बशीर, शेर खां, आरिफ, नसीम, रफीक, शफीक, शरीफ और सरबत अली को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इसमें चार बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं और कई बार जेल जा चुके हैं। एसपी ने बताया कि तस्कर पहले क्षेत्र के आसपास के गांवों में मवेशियों की रेकी करते थे। खुले और सुनसान स्थानों पर बंधे मवेशियों को खोलकर एक जगह एकत्र किया जाता था। इसके बाद उसव्े नेपाल और आसपास के जनपदों में बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें