फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन व लंच पैकेट के लिए बाढ़ पीड़ितों ने किया प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
विज्ञापन

राहत सामग्री व लंच पैकेट नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा
फोटो है। 22
राजीचौराहा (बहराइच)। तटबंध पर रह रहे बाढ़ व कटान प्रभावित क्षेत्रों के 300 से अधिक ग्रामीणों को 15 दिनों से राहत सामग्री व लंच पैकेट नहीं मिला है। सभी भूखे-प्यासे जिंदगी काट रहे हैं। राजस्वकर्मियों से शिकायत की, लेकिन इस ओर कोई पहल नहीं हुई। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत फत्तेपुरवा ग्राम पंचायत के निकट बेलहा-बेहरौली तटबंध स्थित है। इस तटबंध पर 300 से अधिक बाढ़ व कटान पीड़ित ग्रामीण झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं। तटबंध निवासी सलीम, जगलाल व रज्जब अली ने बताया कि 15 दिनाें से किसी भी ग्रामीण को राहत सामग्री व लंच पैकेट नहीं दिया गया। किसी तरह सभी भूखे रहकर जिंदगी काट रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि राहत सामग्री के लिए राजस्वकर्मियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। सहायता न मिलने से नाराज लोगों ने मंगलवार को तटबंध पर प्रदर्शन करने के बाद तहसील मुख्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं उपजिलाधिकारी नागेंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में प्रमोद कुमार, नानकून, झुर्रा देवी, बउर, निरहू, बाबूलाल, महेश कुमार, पुतई, रज्जब अली, पाटनदीन, मुरलीधर समेत 200 से अधिक ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें