फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला की मौत, लाइनमैन झुलसा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रिसियामोड़। अलग-अलग घटनाओं में करंट की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक संविदाकर्मी झुलसकर घायल हुआ है।
विज्ञापन


रिसिया थाना अंतर्गत मोहल्ला रविदास नगर निवासी 30 वर्षीय जगराना भीख मांगकर गुजर बसर करती थी। गुरुवार सुबह वह एक घर के सामने खड़ी थी। तभी उसने विद्युत पोल को छू लिया।

पोल में उतर रहे करंट की चपेट में आकर महिला की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची रिसिया पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत चंपहिया पकड़िया गांव निवासी रामू (29) पुत्र रामदुलारे संविदा विद्युत कर्मी है। गंगवल बाजार में सुबह विद्युत लाइन फाल्ट की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर वह शट डाउन लेकर खंभे पर चढ़ गया। इस दौरान विद्युत सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आकर वह नीचे आ गिरा। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें