फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

54 हजार गारीबों के घर बिजली की रोशनी से होंगे जगमग

विज्ञापन
विज्ञापन
एडवायजरी
विज्ञापन


54 हजार गरीबों के घर होंगे जगमग
योजना को हरी झंडी मिलने के बाद बीपीएल परिवारों को मुफ्त मिलेंगे विद्युत कनेक्शन
बहराइच। लोगों के घरों में बिजली के बल्ब जलते देखकर गरीब परिवारों के लोग अपने हालात को कोसते हैं, लेकिन अब शहरों में रहने वाले 54 हजार गरीब परिवार के लोगों के घर भी बिजली की रोशनी से जगमग हो सकेंगे। कैबिनेट की बैठक में योजना को हरी झंडी मिलने के बाद जिले के शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे गरीबों के चेहरे भी अब खिल गए हैं।
जिले की 36 लाख की आबादी में लगभग एक लाख 40 हजार परिवारों के घरों में बिजली के कनेक्शन हैं। इनमें सिर्फ 11 हजार बीपीएल परिवार ऐसे हैं, जिन्होंने जुगत कर अपने घरों में कनेक्शन लिया। गौरतलब हो कि जिले में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीपीएल सूची में दो लाख 40 हजार लोग दर्ज हैं। इनमें 65 हजार 948 गरीब परिवार बहराइच शहर के अलावा नानपारा नगर पालिका परिषद, रिसिया और जरवल नगर पंचायत के साथ ही अन्य कस्बों में निवास करते हैं, लेकिन इनमें सिर्फ 11 हजार बीपीएल परिवार ही बिजली की रोशनी से जगमग हैं। अन्य गरीबों के परिवार शहर में रहते हुए भी ढिबरी की रोशनी में गुजर-बसर कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अब शहरी क्षेत्र के गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का आदेश कैबिनेट की बैठक में पास किया है। इसके चलते जिले के शहरी क्षेत्रों में ढिबरी की रोशनी में गुजर-बसर कर रहे 54 हजार गरीब लोगों के घर भी अब बिजली की रोशनी से जगमग हो सकेंगे।
विज्ञापन


इंसेट
अब तक अदा करने होते थे 1330 रुपये
अब तक बिजली कनेक्शन लेने के लिए बीपीएल सूची के परिवारों को एक किलोवाट के कनेक्शन के लिए 1330 रुपये अदा करने होते थे। 130 रुपये कनेक्शन लेते समय शुल्क के रूप में जमा होता था, जबकि 1200 रुपये 12 किश्तों में पावर कॉर्पोरेशन लेता था।

कोट
आदेश के अनुरूप होगी कार्रवाई
बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के मामले में अभी शासन का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर उसी के अनुरूप कार्रवाई करेंगे। पहले से भी बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन में छूट दी जा रही थी।
आरिफ अहमद, एक्सईएन विद्युत



54 हजार गारीबों के घर बिजली की रोशनी से होंगे जगमग
कैबिनेट की बैठक से बीपीएल परिवारों को भी मिलेगी बिजली की रोशनी
एडवायजरी
बहराइच। लोगों के घरों में बिजली के बल्ब जलते देखकर गरीब परिवारों के लोग अपने हालात को कोसते हैं। लेकिन अब शहरों में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों के घर भी बिजली की रोशनी से जगमग हो सकेंगे। कैबिनेट की बैठक में योजना को हरी झंडी मिलने के बाद जिले के शहरी क्षेत्र में निवास कर रहे गरीबों के चेहरे भी अब खिले हैं।
जिले के 36 लाख की आबादी में लगभग 01 लाख 40 हजार परिवारों के घरों में बिजली के कनेक्शन हैं। इनमें सिर्फ 11 हजार बीपीएल परिवार ऐसे हैं जिन्होने जुगत कर अपने घरों में कनेक्शन लिया। गौरतलब हो कि जिले में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक बीपीएल सूची में दो लाख 40 हजार लोग दर्ज हैं। इनमें 65 हजार 948 गरीब परिवार बहराइच शहर के अलावा नानपारा नगर पालिका परिषद, रिसिया और जरवल नगर पंचायत के साथ ही अन्य कस्बों में निवास करते हैं। लेकिन इनमें सिर्फ 11 हजार बीपीएल परिवार ही बिजली की रोशनी में हैं। अन्य गरीबों के परिवार शहर में रहते हुए भी ढिबरी की रोशनी में गुजर बसर कर रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अब शहरी क्षेत्र के लोगों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने का आदेश कैबिनेट की बैठक में पास किया है। इसके चलते जिले के शहरी क्षेत्रों में ढिबरी की रोशनी में गुजर बसर कर रहे 54 हजार लोगों के घर भी अब बिजली की रोशनी से जगमग हो सकेगे।
आदेश के अनुरुप होगी कार्रवाई
बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देने के मामले में अभी शासन का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने पर उसी के अनुरुप कार्रवाई करेंगे। पहले से भी बीपीएल परिवारों को विद्युत कनेक्शन में छूट दी जा रही थी।
विज्ञापन

आरिफ अहमद एक्सईएन विद्युत
अब तक 1330 रुपये करना होता था अदा
अब तक बिजली कनेक्शन लेने के लिए बीपीएल सूची के परिवारों को एक लिोवाट के कनेक्शन के लिए 1330 रुपये अदा करना होता था। 130 रुपये कनेक्शन लेते शुल्क के रूप में जमा होता था जबकि 1200 रुपये 12 किश्तों में बिजली विभाग लेता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें