फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

41 अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। बीएसए कार्यालय में गुरुवार को छूटे हुए अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग का आयोजन हुआ, जिसमें 92 के सापेक्ष 41 अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग कराई। अब छूटे हुए लोगों को कोई मौका नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग में रिक्त 69 हजार सहायक अध्यापक पदों के लिए भर्ती शुरू की गई थी। इसके तहत बहराइच में 832 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई जानी थी। जिसमें 762 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। मगर अभिलेखों में कमी के चलते 740 को ही नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया था। 22 अभ्यर्थी छूट गए थे। इनको शामिल करते हुए 92 छूटे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग गुरुवार को हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार यादव ने बताया कि काउंसिलिंग में 41 अभ्यर्थी शामिल हुए हैं। अब इनको नियुक्ति पत्र देने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें