फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच के 40 तीर्थ यात्री फंसे

Sun, 10 Jul 2016 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैंप में डाला डेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहराइच से अमरनाथ यात्रा पर गए 40 लोग कश्मीर में भड़की हिंसा के चलते वहां फंस गए हैं। 35 यात्रियों के जत्थे ने पटनीटाप से वापसी कर शिवखोरी में डेरा डाला है। पयागपुर के एक युवक के यात्रा से लौटने के बाद कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


इससे परिवार के लोग काफी परेशान हैं। वहीं कई यात्रियों ने कश्मीर के बिगड़े हालात को देखते हुए अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। बहराइच शहर के पयागपुर व महसी के कई लोग अमरनाथ यात्रा पर गए हैं।

पयागपुर में भूपगंज बाजार निवासी उमेश तिवारी, मंगल शर्मा उर्फ बब्बू, लाल तिवारी, डॉ. अजय सिंह, पवन शर्मा, कांधीकुइयां के वेद प्रकाश मिश्र, महसी के दिनेश उपाध्याय, बौंडी के केदारनाथ सिंह, पयागपुर बाजार के मनोज शुक्ला व शेषनरायन सिंह, विशेश्वरगंज के गांगू, देवर गांव निवासी विनोद सिंह व शहर में मोहल्ला घसियारीपुरा निवासी रमेश श्रीवास्तव, ओमप्रकाश आदि अमरनाथ यात्रा पर गए थे।
विज्ञापन


शिवखोरी में रुके बब्बू शर्मा ने मोबाइल फोन पर बताया कि हिजबुल कमांडर बुरहान की मुठभेड़ में मौत के बाद कश्मीर में हिंसा भड़क उठी है। 35 लोग पटनीटाप पहुंच चुके थे। हालात को देखते हुए सभी ने वापसी कर ली है। अब सभी शिवखोरी में एक कैंप में डेरा डाले हैं।

हालात के सामान्य होने का इंतजार है। उधर पयागपुर के वैनी गांव निवासी सुनील कुमार मिश्रा पुत्र छेदीराम अमरनाथ की यात्रा के लिए एक सप्ताह पूर्व रवाना हुआ था। संचार सेवाएं ध्वस्त होने के कारण उसकी वापसी के संबंध में अभी तक परिवार के लोगों को कोई सूचना नहीं मिली है। परिवार के लोग काफी परेशान हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें