फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देर शाम तक खोदवाई गई 38 कब्रें

Sat, 01 Apr 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
कब्र की खुदार्ई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 एसीएमओ डॉ. जेएन मिश्रा के बुबकापुर गांव स्थित फार्म हाउस में गायों की लाशों को दफनाये जाने का सच जानने के लिए प्रशासन की पूरी टीम जुटी रही। शनिवार देर शाम तक लगभग 38 कब्रें खोदवाई जा चुकी हैं। पशु चिकित्सकों की पूरी टीम पोस्टमार्टम में जुटी रही। एसडीएम और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की निगरानी में पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें कुछ गायों के आंतों में भोजन न मिलने की बात सामने आई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य महकमे में तैनात एसीएमओ डॉ. जेएन मिश्रा के फखरपुर थाना अंतर्गत ग्राम बुबकापुर स्थित फार्म हाउस पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गायों को क्रूरता से मारकर दफनाए जाने की शिकायत की थी। डीएम अजयदीप सिंह ने शिकायत मिलने के बाद शुक्रवार को एएसपी दिनेश त्रिपाठी व एसडीएम कैसरगंज अमिताभ यादव की अगुवाई में टीम गठित कर छापेमारी के निर्देश दिए थे।

छापेमारी के दौरान गायों को दफनाए जाने का मामला सामने आया था। इसकी पुष्टि होने के बाद शनिवार सुबह अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पंकज कुमार, एसडीएम कैसरगंज अमिताभ यादव, तहसीलदार कंचन कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक अमला फार्म हाउस पहुंचा।
विज्ञापन


फार्म हाउस के अलग-अलग हिस्सों में दफनाई गईं गायों की लाशों को खोदवाया गया। देर शाम तक लगभग 38 गायों की लाशें बरामद हो चुकी हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह की अगुवाई में पशु चिकित्सकों की पूरी टीम शव का पोस्टमार्टम करने में जुटी रही। अधिकारियों की मानें तो पोस्टमार्टम के दौरान कुछ गायों की आंत में भोजन नहीं मिला है। इससे संभावना है कि उनकी मौत भूख से हुई है।

मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह ने  बताया कि बरामद हुई गायों की लाशों का बिसरा लखनऊ भेजा गया है। प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद गायों अंगों या मूत्र आदि के दवा निर्माण में प्रयोग की सही स्थिति सामने आ सकेगी।   

हिंदू युवा वाहिनी के ब्लाक संयोजक सुधाकर दो दिन पूर्व एसीएमओ के फार्म हाउस गए थे। यहां पर मौजूद एक कर्मचारी ने बातों-बातों में गायों को दफनाए जाने का खुलासा कर दिया। जिसके बाद संभाग प्रभारी राजदेव सिंह ने डीएम से शिकायत की। जिस पर पूरे मामले का खुलासा हो सका। 

एसीएमओ डॉ. जेएन मिश्रा के फार्म हाउस पर हो रही छापेमारी में प्रशासनिक टीमों को लगाया गया है। आयुर्वेदिक और औषधि विभाग के साथ स्वास्थ्य महकमे की टीम जांच में लगी हुई है। पशु चिकित्सा विभाग की टीम भी शव का पोस्टमार्टम कर रही है। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

अजयदीप सिंह, डीएम, बहराइच
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें