फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अंडर-16 क्रिकेट ट्रायल में 37 ने दिखाया दम

Thu, 26 Mar 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में क्रिकेट का चयन ट्रायल देते ​खिलाड़ी।     -स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को अंडर-16 पुरुष क्रिकेट टीम के लिए चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस ट्रायल में बहराइच और श्रावस्ती जिलों के कुल 37 उदीयमान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुबह नौ बजे से शुरू हुई चयन प्रक्रिया में युवा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग में अपना कौशल दिखाया। मैदान पर रणजी खिलाड़ियों और चयनकर्ताओं की टीम ने प्रत्येक खिलाड़ी के प्रदर्शन का बारीकी से आकलन किया। खिलाड़ियों में चयन को लेकर खासा उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव इशरत महमूद खान ने बताया कि चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रखा गया है। अनुभवी क्रिकेटरों की निगरानी में योग्य खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें