बहराइच। बेरोजगारों को नौकरी देने के प्रयास में जुटी सरकार ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। लंबे समय से लटकी नलकूप चालकों की भर्ती प्रक्रिया में बुधवार को सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले के 35 नलकूप चालकों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जिसे सांसद और विधायकों ने अधिकारियों की मौजूदगी में वितरित किया।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग की ओर से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में रिक्त नलकूप चालकों के पदों के लिए वर्ष 2016 में आवेदन मांगे गए थे। 3209 पदों के लिए होने वाली भर्ती प्रक्रिया चार सालों से अधर में लटकी हुई थी। योगी सरकार ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी करते हुए बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण किया। इसके तहत बहराइच के एनआईसी में सांसद अक्षयबर लाल गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, विधायक बलहा सरोज सोनकर, सहकारिता मंत्री के प्रतिनिधि गौरव वर्मा, जिलाधिकारी शंभु कुमार की मौजूदगी में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। नियुक्ति पत्र पाकर सभी 35 नवनियुक्त नलकूप चालकों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई।
नवनियुक्त नलकूप चालक नूपुर मिश्रा, योगिता तिवारी, शिखा, प्रिया, हर्षिता वर्मा, आरती देवी, अनिल कुमार, अंजनी सिंह, गोपाल वर्मा, विष्ण कुमार मिश्रा, उत्कर्ष श्रीवास्तव, हरिओम जायसवाल, मनोज कुमार वर्मा, गायत्रीधर पांडेय, सरोज कुमार गोड़, पूनम यादव, अभय मिश्रा, सूरज कुमार श्रीवास्तव, अंबुज सिद्धार्थ श्रीवास्तव को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
दिनेश कुमार पांडेय, सुरेश कुमार, पूजा वर्मा, मनोज कुमार वर्मा, प्रीती राजपूत, मोहित कुमार सिंह, दीपक कुमार, धीरेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अमित सिंह, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह सेंगर, आशीष कुमार श्रीवास्तव, नवनीत प्रताप सिंह, संदीप कुमार तथा अमित यादव को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता नलकूप खंड कमलेश कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।