फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीमा पर संचार व्यवस्था मजबूत करेंगे बीएसएनएल के 34 टॉवर

विज्ञापन
बलई गांव में नेपाल सीमा पर लगा बीएसएनएल का टाॅवर।
विज्ञापन
बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बहराइच और श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में बीएसएनएल के 34 नए टॉवर स्थापित किए जाएंगे। बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) और बार्डर इंटेलिजेंस पोस्ट (बीआइपी) परियोजना के तहत लगाए जा रहे इन टॉवरों से सीमावर्ती इलाकों में संचार व्यवस्था बेहतर होगी। अब तक बहराइच में आठ और श्रावस्ती में दो टॉवर स्थापित किए जा चुके हैं। शेष 24 स्थानों पर टॉवर लगाने की कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा का बड़ा हिस्सा जंगलों और दुर्गम क्षेत्रों से होकर गुजरता है। ऐसे में कई स्थानों पर निर्बाध संचार व्यवस्था बनाए रखना चुनौतीपूर्ण है। नेटवर्क की कमी के कारण सुरक्षा एजेंसियों को सूचनाओं के आदान-प्रदान और आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने में परेशानी होती है। नए टॉवर स्थापित होने से सीमावर्ती क्षेत्रों में नेटवर्क की पहुंच बढ़ेगी। इससे सुरक्षा एजेंसियों को निगरानी और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान में मदद मिलेगी।
इन सीमावर्ती क्षेत्रों में लग चुके टॉवर
बहराइच जिले में नेपाल सीमा के मौलानापुरवा, बीओपी-51, बीओपी-42, मंडनाला, बक्शीफारेस्ट, फुट्टाचौक, लांबी फारेस्ट और मुंशीपुरवा द्वितीय में टॉवर स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, श्रावस्ती जिले के हकीमपुरवा और ककरदरी सीमावर्ती गांवों में भी टॉवर क्रियाशील हो चुके हैं।
विज्ञापन

सीमा पर और पुख्ता होगी सुरक्षा व्यवस्था
बीएसएनएल के उप मंडल अभियंता मुनीश पांडेय ने बताया कि दोनों जिलों में नेपाल सीमा पर 34 टॉवर लगाने की योजना है। इनमें से दस टॉवर स्थापित हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि पहले इन क्षेत्रों में किसी भी कंपनी का नेटवर्क नहीं था। नए टॉवर स्थापित होने से संचार व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे सुरक्षा व्यवस्था और पुख्ता होगी। शेष टॉवर लगाने की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें