फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरान की आयतों के बीच गूंजे वैदिक मंत्रोच्चार

विज्ञापन
बहराइच के गेंदघर मैदान में गुरुवार को आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़ों का हो रहा विव? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत शहर के गेंदघर मैदान में आयोजित भव्य सामूहिक विवाह कार्यक्रम में निकाह के दौरान कुरान की आयतों के बीच ही वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज भी सुनाई दी। 320 जोड़ों का सामूहिक विवाह आयोजित हुआ। जिसमें 263 हिंदू समुदाय और 57 मुस्लिम जोड़ों का निकाह एक साथ कराया गया। विवाह के बाद सभी को घरेलू उपयोग के सामान दिए गए।
विज्ञापन

वहीं बारातियों के खाने का भी बेहतर इंतजाम किया गया था। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सांसद अक्षयवर लाल गोंड, विधायक बलहा सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शंभु कुमार, पुलिस अधीक्षक डा. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा वर-वधू को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर सुखमय जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया गया।
सामूहिक विवाह के अवसर पर सांसद ने सभी नवविवाहित जोड़ों को दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके लिए ईश्वर से प्रार्थना है कि वर-वधू सम्पूर्ण जीवन खुशहाल जिंदगी बसर करें और इनके जीवन में कोई कष्ट न आए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शिता का परिणाम है कि सामूहिक विवाह योजना को लागू करके एक ही पंडाल के नीचे सामाजिक समरसता का ऐसा माहौल पैदा किया गया है कि एक ओर जहां श्लोक पढ़ा जा रहा है तो दूसरी ओर कुरान की आयतों के पाठ के साथ वर-वधू एक दूसरे के हो रहे हैं।
कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी शंभु कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम गरीबों के लिए वरदान है। विवाह कार्यक्रम में लगभग 320 जोड़े दाम्पत्य सूत्र में बंधकर गृहस्थ जीवन में प्रवेश कर रहे हैं। जिसमें 263 जोड़े हिन्दू समुदाय तथा 57 मुस्लिम समुदाय से हैं।
सभी ने वेदी स्थल तथा निकाह स्थल पर जाकर नवविवाहित जोड़ों पर पुष्प वर्षा कर आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, सीओ सिटी टीएन दूबे, एसडीएम सदर रामचंद्र यादव, जिला विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, पीडी अनिल कुमार सिंह, सीवीओ डा बलवंत सिंह, समाज कल्याण अधिकारी आरपी सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एसके तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें