फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील और समाधान दिवस की 250 शिकायतें लंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन



तहसील व समाधान दिवस की 250 शिकायतें लंबित
चुनाव के सौ दिन बीतने के बाद भी ढर्रे पर नहीं आ रही व्यवस्था
तीन माह से लखनऊ पहुंच रहे फरियादियों पर सीएम भी जता चुके नाराजगी

बहराइच। तहसील और समाधान दिवस में शिकायतों का निस्तारण सही ढंग से नहीं होने के कारण लखनऊ के डीजीपी कार्यालय और मुख्यमंत्री आवास पर फरियादियों की कतार लग रही है। मुख्यमंत्री की नाराजगी के बाद भी अफसरों के रवैये में कोई सुधार नहीं हो रहा है। विधानसभा चुनाव के सौ दिन पूरे होने के बाद भी जिले में 250 से अधिक शिकायतें लंबित पड़ी हुई हैं। ऐसे में एसपी ऑफिस में ही मुकदमे लिखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
बहराइच में विधानसभा चुनाव शुरू होने के बाद से तहसील और थाना दिवस पर रोक लगा दी गई थी। लगभग चार माह तक शिकायतों की सुनवाई नहीं की गई। इसके बाद अप्रैल से शिकायतों की सुनवाई शुरू हुई। बहराइच की पांच तहसीलों में इन तीन माह में ढाई हजार से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। वहीं जिले के 22 थानों में होने वाले थाना दिवस में भी अप्रैल से लेकर जून तक एक हजार के करीब शिकायतें आ चुकी हैं। शुरुआती दौर में इनकी रफ्तार काफी कम थी। मगर मई और जून में सर्वाधिक शिकायतें आईं। जून में समाधान दिवस में 485 शिकायतें आ चुकी थीं। जिनमें महज 128 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में जून में ही करीब 1280 शिकायतें मिली थीं। इसमें दो सौ से अधिक शिकायतें मौके पर निस्तारित हो सकीं।
विज्ञापन


इंसेट
डीएम भी लाइन देख घबराए
बीते 20 जून को पयागपुर में तहसील दिवस का आयोजन हुआ था। यहां पर डीएम अजयदीप सिंह समस्याएं सुन रहे थे। लेकिन फरियादियों की कतार देख वह भी घबरा गए। दो बजे तक लंबी लाइन खत्म नहीं होता देख उनको बाहर आकर सभी को संबोधित कर पुन: आने का आश्वासन देना पड़ा। इस दिन यहां 525 से अधिक शिकायतें आई थीं।
विज्ञापन


कोट
निस्तारण के हो रहे प्रयास
डीएम अजयदीप सिंह का कहना है कि तहसील दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को एक सप्ताह में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं एसपी सुनील सक्सेना का कहना है कि थाना समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों के निस्तारण को पुलिस और राजस्व टीमों को मौके पर जाकर निस्तारित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें