सड़क हादसों में मां-बेटे समेत चार घायल
बहराइच/जरवलरोड। जरवलरोड और कोतवाली देहात क्षेत्र में दो स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कैसरगंज थाना अंतर्गत रसूलाबाद गांव निवासी आशीष जायसवाल (22) पुत्र जगतराम अपनी 58 वर्षीय माता सुशीला देवी को बाइक पर बिठाकर रिश्तेदारी में गया था। देर रात घर लौटते समय करनईडीहा गांव के निकट सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखकर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, लखनऊ-बहराइच मार्ग पर कोतवाली देहात क्षेत्र में टिकोरामोड़ के पास तेज रफ्तार जीप ने यादवपुरी गांव निवासी पप्पू (22) को टक्कर मार दी। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि नानपारा-बहराइच मार्ग पर रामगांव के निकट अनियंत्रित बाइक के पलटने से रामजियावन निवासी बरुहाघाट घायल हो गया।