फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 दिन भी नहीं सही हुआ टूटा विद्युत पोल, पांच हजार की आबादी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
21 दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर पांच हजार आबादी
विज्ञापन

गोपिया गांव में आंधी में टूट गया था विद्युत पोल व तार
ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी नहीं कराया गया दुरुस्त
मोतीपुर (बहराइच)। गोपिया गांव में स्थित कदम पुलिया के पास बीती 17 अप्रैल को आई तेज आंधी में विद्युत पोल टूटकर गिर गया था। विद्युत पोल का तार सरयू नदी में गिरा है। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों ने जेई से की, लेकिन उन्होंने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे पांच हजार आबादी बिजली और पानी के लिए तरस रही है। विद्युत आपूर्ति ठप होने से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। परेशान ग्रामीणों ने एक्सईएन को पत्र भेजकर टूटे विद्युत पोल व तार को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मिहींपुरवा विकास खंड का गोपिया गांव सरयू नदी के तट पर बसा हुआ है। इस नदी के पास कदम पुलिया स्थित है। कदम पुलिया के पास एचटी लाइन का पोल और तार 17 अप्रैल को आई तेज आंधी व पानी में टूटकर गिर गया था। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने की तो पावर कॉर्पोरेशन ने बिजली सप्लाई बाधित कर दी, लेकिन अभी तक उस टूटे पोल को सही नहीं किया गया है और न ही तार जोड़ा गया है। गांव निवासी पूर्व प्रधान रामप्रीत वर्मा, ज्ञानसागर, सूबेदार, पेशकार मिश्रा, ननकऊ, अमरेश आदि ने बताया कि जेई से इस मामले की शिकायत की गई, लेकिन 21 दिन बाद भी उन्होंने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। बत्ती गुल होने से पांच हजार आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मेन लाइन का पोल टूटने से गोपिया गांव के साथ रामसहायपुरवा, लाला बोटनिहा, लतपुरवा की भी बिजली सप्लाई बाधित है। परेशान ग्रामीणों ने एक्सईएन आरिफ अहमद को पत्र लिखकर टूटे विद्युत पोल व तार को सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें