आईटीआई में हुआ मेले का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। राजकीय आईटीआई में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 16 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में आये हुए 490 प्रतिभागियों का साक्षात्कार करते हुए 308 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर ने रोजगार मेले का निरीक्षण कर प्रतिभाग कर अभ्यर्थियों के वेतन इत्यादि के बारे में जानकारी ली। सीडीओ ने मेले में आये हुए अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उनकी शैक्षिक योग्यता एवं प्राप्त किये गये प्रशिक्षण के बारे में जानकारी भी ली। जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार द्वारा सेवायोजन पोर्टल पर स्किल वर्कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्रदान की। जबकि प्रधानाचार्य आईटीआई स्मृति शर्मा ने आईटीआई व कौशल विकास मिशन अंतर्गत प्रशिक्षित युवक-युवतियों का आह्वान किया कि ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठायें। मेले का संचालन खजांची लाल यादव ने किया। इस अवसर पर कौशल विकास मिशन के जिला प्रबंधक रविशंकर पाठक व डीपीएम भानु प्रताप, उपेंद्र कुमार व निरंजन लाल आदि मौजूद रहे। (संवाद)