फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

301 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
रुपईडीहा में निकाली गई कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। कस्बा स्थित हनुमान मंदिर में रामकथा के लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में शामिल 301 महिलाओं ने कस्बे का भ्रमण किया। इसके बाद वे कलश लेकर मंदिर पहुंचीं। यहां पर कलश की स्थापना की गई।
विज्ञापन

रुपईडीहा कस्बे में हनुमान मंदिर में मंगलवार से रामकथा का आयोजन होगा। इसके लिए सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। ऋषिकेश से आए कथावाचक शिवबली चौबे महाराज ने पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया।
महिलाएं सिर पर कलश रखकर श्रीरामजानकी मंदिर, स्टेशन रोड, सेंट्रल बैंक तिराहा, थाना भवन मार्ग पर भ्रमण कर मंदिर पहुंचीं। यहां पर कथावाचक ने कलश की स्थापना करायी। महिलाएं कलश यात्रा के दौरान थिरकते हुए गीत गा रही थीं। कलश यात्रा में 301 महिलाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

यजमान बैजनाथ गुप्ता ने बताया कि मंगलवार से रामकथा का आयोजन होगा। इस मौके पर अनिल गुप्ता, दुर्गेश, ट्रस्ट के अध्यक्ष नंदकिशोर साहू, सचिव संजय द्विवेदी, सतीश कसौंधन, डॉ. पिंटू, बैजू साहू, अनूप कसौंधन, रामनिवास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें