फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में 300 आशियाने राख

Sun, 24 Apr 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
आग से रविवार को चार गांवों के करीब 300 मकान जल कर राख हो गए। नानपारा, महसी और कैसरगंज तहसील क्षेत्र में रविवार को आग ने जमकर कहर बरपाया। सुजौली के त्रिलोकीगौढ़ी में आग लगने से पूरा गांव साफ हो गया है। यहां लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। कैसरगंज के अकबरपुर खुर्द गांव में हुए अग्निकांड में पांच मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन


नानपारा के ही माघी गांव में आग बुझाने के चक्कर में दंपती समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। अग्निकांड में लगभग सवा करोड़ की संपत्ति का नुकसान हुआ है। सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम त्रिलोकीगौढ़ी में अज्ञात कारणों से आग लगने के कारण पूरा गांव जलकर राख हो गया है।

अग्निकांड में शिवपाल, राजकुमार, माता प्रसाद, राममिलन, रमावती समेत लगभग 250 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। लेखपाल नंद कुमार और प्रधान दयाराम गुप्ता मौके पर पहुंच गए। दमकल वाहन भी गांव पहुंच गया। आग पर काबू पाने का प्रयास देर शाम तक जारी रहा। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम माघी में रामदुलारे के घर के निकट मधुमक्खी का छत्ता लगा हुआ था।
विज्ञापन


इसे हटाने के लिए आग जलाकर धुंआ किया जा रहा था। इसी बीच आग पास के ही लगे भूसे के ढेर में लग गई। आग बुझाने के प्रयास में बच्चू और उसकी पत्नी सेवा देवी, रामदुलारे व उसका पुत्र महेश गंभीर रूप से झुलस गए। झुलसे ग्रामीणों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा में भर्ती कराया गया है। लगभग दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

मिहींपुरवा विकासखंड के सुजौली थाना अंतर्गत ग्राम कारीकोट जमुनिहा में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से गांव निवासी अवधेश कुमार, राजेश, कोयली, मायाराम, ओमप्रकाश, राजेंद्र कुमार, रामबली और पप्पू के झोपड़े जल गए। ग्रामीणों ने पंपिंग सेट की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लगभग छह लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है।

कैसरगंज थाना क्षेत्र के अकबरपुर खुर्द गांव में अज्ञात कारणों से आग लग गई। तिलकराम के घर से लगी आग से कोयली, गोमती, शिव प्रसाद, बासुदेव, जगदेव, सुखदेव, रामकुमार, केशवराम, रामनरेश समेत 30 ग्रामीणों के मकान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद भी लगभग दो घंटे तक दमकल वाहन गांव नहीं पहुंचा।

अग्निकांड में लगभग 15 लाख की संपत्ति का नुकसान हुआ है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रायपुर थैलिया गांव में छोटन्ने के मकान में दोपहर बाद आग लग गई। जिसके बाद जसवंत सिंह, शेषराज सिंह, उस्मान, राहुल सिंह, हंसनू समेत छह ग्रामीणों के मकान जले हैं। अग्निकांड में उस्मान की पांच बकरियां भी जलकर मरी हैं। लगभग पांच लाख का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें