फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: होली पर चलेंगी 30 स्पेशल बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने विशेष कार्ययोजना तैयार की है। इस बार यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए 30 अतिरिक्त बसों के संचालन का निर्णय लिया गया है, जबकि 5 बसों को रिजर्व में रखा जाएगा।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय स्थित रोडवेज बस अड्डे से वर्तमान में 138 बसें विभिन्न मार्गों पर संचालित हो रही हैं। ये बसें लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गोरखपुर, प्रयागराज, दिल्ली, सीतापुर समेत अन्य प्रमुख रूटों पर संचालित की जा रही हैं।

होली के अवसर पर यात्रियों की संख्या में अचानक वृद्धि को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। एआरएम ज्ञानचंद ने बताया कि रोडवेज परिसर में विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि यात्रियों को टिकट, प्रतीक्षा या चढ़ने-उतरने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिन मार्गों पर अधिक भीड़ रहेगी, वहां रिजर्व बसों को तत्काल संचालित किया जाएगा। इसके अलावा पर्व के दौरान कर्मचारियों की ड्यूटी भी शिफ्ट के अनुसार लगाई जा रही है, जिससे संचालन व्यवस्था सुचारू बनी रहे। रोडवेज प्रशासन की इस पहल से होली पर घर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें