फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 30 लोग बने महादानी

विज्ञापन
बहराइच में रक्तदान दिवस पर मंगलवार को अमर उजाला की ओर से लगाए गए शिविर में जिला अस्पताल में प्रमा? - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर ब्लड बैंक परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल कॉलेज में आयोजित शिविर में 30 लोग रक्तदान कर महादानी बने। शिविर में करीब 50 लोगों का पंजीकरण किया गया था।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर का मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. डीके सिंह और वन क्षेत्राधिकारी सदर रेंज डीके सिंह ने उद्घाटन किया। सीएमएस ने कहा कि रक्तदान करने से मनुष्य हमेशा स्वस्थ रहता है। हर तीन माह के अंतराल पर एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
वन क्षेत्राधिकारी ने कहा कि रक्तदान करने से बड़ा दान धरती पर कोई नहीं है। मनुष्य का जीवन दूसरे मनुष्य द्वारा बचाना सबसे पुनीत कार्य है। शिविर के दौरान समाजसेवी व नियमित रक्तदाता वैदेहीशरण उर्फ चंद्रशेखर विश्वकर्मा ने 33वीं बार रक्तदान किया, जबकि उनके साथी सिराज अहमद नेे 10वीं बार रक्तदान किया है।
विज्ञापन

शिविर में आने वाले लोगों का डॉ. संदीप सिंह, डॉ. मुकेश मिश्रा व डॉ. जयप्रकाश मौर्या ने परीक्षण किया। जबकि यूपी स्टेट काउंसिल से आए प्रोजेक्ट मैनेजर दीपू छयाल ने शिविर का निरीक्षण किया। शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन सुधीर श्रीवास्तव, ज्ञानेंद्र वर्मा, वेदप्रकाश मिश्रा, विनोद सिंह और रवि श्रीवास्तव का अहम योगदान रहा।
इन लोगों ने किया रक्तदान
शिविर के दौरान वैदेहीशरण, सिराज अहमद के साथ ही राकेश कुमार सिंह, नितिन, प्रभाकर सिंह, नीतू गुप्ता, जगदंबा गुप्ता, सुमित कुमार, दिनेश यादव, सुनील वर्मा, मनोज पाठक, मुंशरीफ, सुनील कैराती, विनतीराम, विपिन यादव, सज्जन, नकछेद यादव, सोनू पाठक, अवधेश यादव, शिव मिश्रा, संदीप मित्तल, अभिषेक मौर्या, अर्चित मिश्रा, आलोक श्रीवास्तव, सौरभ मिश्रा, रोहिताश्व त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, इब्राहीम, अशफाक अहमद समेत 30 लोगों ने रक्तदान किया है।
अमर उजाला की पहल सराहनीय
रक्तदान दिवस पर प्रतिवर्ष अमर उजाला की ओर से शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह एक सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से समाज के लोगों में जागरूकता पैदा होती है। लोगों के अंदर रक्तदान को लेकर कई तरह की भ्रांतियां हैं। इन्हें दूर करने में मीडिया अपनी मजबूत भूमिका निभा सकता है।
- डॉ. डीके सिंह सीएमएस
जीवों की सुरक्षा वन विभाग का उद्देश्य
वन विभाग की ओर से लोगों को वन्यजीवों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाता है। वन्यजीवों के साथ ही मानव जीवन को सुरक्षित करना भी वन विभाग का उद्देश्य है। अमर उजाला की पहल का हर स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। ऐसे आयोजन में वन विभाग भी हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए तत्पर रहेगा।
- डीके सिंह वन क्षेत्राधिकारी
सभी को समझना चाहिए कर्तव्य
आज के दौर में विभिन्न तरह की गंभीर बीमारियां लोगों को चपेट में ले रही हैं। बदलते समाज के साथ आज के दौर में हम सभी को अपने कर्तव्य के प्रति भी सजग होना होगा। रक्तदान कर हम किसी भी जरूरतमंद के जीवन को बचा सकते हैं।
- दीपक सिंह वन दरोगा
100 बार रक्तदान करने का संकल्प
अमर उजाला की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए वैदेहीशरण उर्फ चंद्रशेखर विश्वकर्मा पहुंचे। उन्होंने रक्तदान किया। वैदेहीशरण का कहना है कि वह 100 बार रक्तदान करेंगे। रक्तदान करने से न कोई कमजोरी होती है और न ही शरीर पर प्रभाव पड़ता है। उन्होंने सभी से रक्तदान की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें