फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रुपईडीहा डिपो से माघ मेले के लिए लगीं 30 बसें

Sat, 10 Jan 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपईडीहा। प्रयागराज माघ मेले में श्रद्धालुओं की सुविधाओं को देखते हुए रोडवेज प्रशासन ने 30 बसों के संचालन की व्यवस्था बनाई है। ये बसें मेले के दौरान पड़ने वाले मुख्य पर्व पर यात्रियों की संख्या के सापेक्ष रवाना की जाएंगी।
विज्ञापन


रुपईडीहा डिपो के एआरएम रामप्रकाश ने बताया कि प्रयागराज के माघ मेले के दौरान मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या, बसंत पंचमी, माघी पूर्णिमा और 15 फरवरी को शिवरात्रि का पर्व पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इन पर्वों पर प्रयागराज जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा रहती है। मेले के दौरान पड़ने वाले मुख्य पर्वों पर श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न उठानी पड़े, इसके लिए डिपो से 30 अतिरिक्त बसों के चलाए जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

एआरएम ने बताया कि फिलहाल मौजूदा समय प्रतिदिन दो से तीन अतिरिक्त बसों का संचालन हो रहा है। डिपो के एसएसआई शुएब ने बताया कि मेला अवधि के दौरान प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा हो रहा है। उन्होंने बताया कि नियमित जांच कराकर बसें प्रयागराज भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें