फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 30 बोरी यूरिया व वाहन जब्त, एक गिरफ्तार

Thu, 18 Dec 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल द्वारा पकड़ी गई तस्करी कर ले जाई जा रही खाद। - स्रोत : एसएसबी
विज्ञापन
मिहींपुरवा। भारत–नेपाल सीमा पर 59वीं वाहिनी एसएसबी नानपारा की सीमा चौकी लौकाही की टीम ने बुधवार को गश्त के दौरान नेपाल ले जाई जा रही 30 बोरी भारतीय यूरिया और एक वाहन जब्त कर लिया। इस दौरान एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन



एसएसबी के सहायक उपनिरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय गश्ती दल नोमेंस लैंड के पिलर संख्या 667 के पास गश्त कर रहा था। उसी दौरान भारत से नेपाल की ओर जा रहे महिंद्रा मार्शल पर संदेह हुआ। वाहन को रोककर तलाशी लेने पर 30 बोरी यूरिया बरामद हुई।


वाहन चालक गिलगिल खान खाद परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह खाद को नेपाल में अधिक कीमत पर बेचने के लिए ले जा रहा था। खाद और वाहन को जब्त कर आवश्यक कार्रवाई के बाद आरोपी सहित जब्त सामान को सीमा शुल्क कार्यालय मिहींपुरवा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें