फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: विश्वविद्यालय की परीक्षा में 29 विद्यार्थी शामिल

Fri, 05 Dec 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डाॅ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या की ओर से संचालित मुख्य और बैक पेपर परीक्षा के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को कुल 29 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि दो गैहाजिर रहे। किसान पीजी कॉलेज में चल रही इस परीक्षा में तीन कॉलेजों के परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन




केंद्र व्यवस्थापक प्रोफेसर उस्मान ने बताया कि 11:30 से 1:30 बजे तक चलने वाली प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान एमएससी वनस्पति विज्ञान तृतीय सेमेस्टर में पंजीकृत एक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुआ। द्वितीय पाली की परीक्षा 2:30 से 4:30 बजे तक चली। इस परीक्षा में बीबीए में पंजीकृत सभी 24 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।


बीएससी पंचम सेमेस्टर में पंजीकृत प्रो. उस्मान ने बताया कि इस परीक्षा में किसान पीजी कॉलेज के अतिरिक्त संजीवनी महाविद्यालय कीर्तनपुर तथा रामसुंदर पांडेय महाविद्यालय धरसवा के विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें