फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर 29 बोरी यूरिया पकड़ी

Sat, 02 Aug 2025 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
मिहींपुरवा में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ी गई खाद की बोरी।    -स्रोत : एसएसबी
विज्ञापन
अगैया /मिहींपुरवा (बहराइच)। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने शुक्रवार को 29 बोरी यूरिया व तीन साइकिलें जब्त कर लीं। तस्कर यूरिया की खेप नेपाल ले जाने की फिराक में थे।
विज्ञापन


सहायक निरीक्षक जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में एसएसबी की टीम सीमा स्तंभ संख्या 669 के पास शुक्रवार को गश्त कर रही थी। उसी दौरान टीम की नजर तीन साइकिल सवारों पर पड़ी जो बड़ी संख्या में यूरिया की खेप लेकर नेपाल की ओर बढ़ रहे थे। जैसे ही तस्करों ने एसएसबी टीम को देखा, वे साइकिल और खाद छोड़कर भाग गए।

एसएसबी के जवानों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सभी 29 बोरी यूरिया और तीनों साइकिलों को कब्जे में ले लिया। एसएसबी के अधिकारियों ने लिखा-पढ़ी करते हुए हुए जब्त माल की सूचना जिला कृषि अधिकारी को दी। इस पर कृषि विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जब्त की गई खाद को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें