फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जिले में 2754 अभ्यर्थी देंगे प्रवक्ता पद की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से 14 जून को जिले के सात केंद्रों पर प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज-2025 की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।इसमें कुल 2,754 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी केंद्रों पर स्टेटिक और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि परीक्षा 14 जून को सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एक पाली में आयोजित होगी। मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे को नोडल अधिकारी (प्रशासन) नियुक्त किया गया है। डीएम ने केंद्रवार व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यहां केंद्र व्यवस्थापक प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार रविकांत द्विवेदी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम पयागपुर को नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार महाराज सिंह इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र व्यवस्थापक प्रकाश गुप्ता, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार पी.पी. गिरि तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट तहसीलदार अनिरुद्ध यादव बनाए गए हैं। आजाद इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक मनोज कुमार पांडेय, स्टेटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार सुरेंद्र वर्मा तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह होंगे।
विज्ञापन


वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र व्यवस्थापक जसवंत सिंह, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार हरिशंकर पटेल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट डीपीआरओ चंद्रभान सिंह नियुक्त किए गए हैं। किसान महाविद्यालय में 480 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्य विनय सक्सेना, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार ब्रह्मादीन तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम राम दयाल को तैनात किया गया है।

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 384 अभ्यर्थियों के लिए केंद्र व्यवस्थापक मधु यादव, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सौरभ सिंह तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम अमिता यादव नियुक्त की गई है। वहीं, महिला महाविद्यालय में 354 अभ्यर्थियों की परीक्षा के लिए केंद्र व्यवस्थापक प्राचार्या प्रिया मुखर्जी, स्टेटिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सचिन श्रीवास्तव तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एसडीएम (न्यायिक) पूजा चौधरी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें