फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 2651 विद्यार्थियों को मिले स्मार्टफोन व टेबलेट

Thu, 06 Apr 2023 11:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरुवार को स्मार्टफोन का वितरण किया गया। समारोह में 2573 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन व 78 छात्र-छात्राओं को टेबलेट का वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को स्मार्टफोन व टेबलेट के जरिये उच्च शिक्षा में लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया।मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी ने कहा कि सरकार द्वारा स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास, पैरा मेडिकल तथा नर्सिंग आदि विभिन्न शिक्षण, प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत लाभार्थी युवाओें को स्मार्टफोन व टेबलेेट का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने स्मार्टफोन प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को लक्ष्य निर्धारित कर लगन व मेहनत से शिक्षा ग्रहण कर करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

एसपी प्रशांत वर्मा ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के साथ ही उनमें संस्कार विकसित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंध समिति के सचिव मेजर डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य डॉ. विनय सक्सेना, उप प्राचार्य डॉ. मो. उस्मान, सहायक प्रवक्ता डॉ. डिंपल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें