फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिवारीपुरवा में फैला खसरा, 25 बीमार

Sun, 15 May 2016 09:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदी (बहराइच)। तराई में खसरे का प्रकोप थमता नहीं दिख रहा है। महसी तहसील के तिवारीपुरवा में लोग खसरे की चपेट में आने लगे हैं। यहां 25 लोग इससे पीड़ित हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने एक सप्ताह पूर्व क्षेत्र की एएनएम को सूचना दी, लेकिन अभी तक पीएचसी के प्रभारी इससे अंजान हैं। फिलहाल अमर उजाला की पहल पर पीएचसी प्रभारी ने प्रभावित गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की बात कही है। 

महसी तहसील अंतर्गत बहोरीपुरवा गांव का तिवारीपुरवा मजरा है। यहां एक सप्ताह पूर्व रिया (9) को तेज बुखार आया। इसके बाद शरीर पर दाने निकल आए। परिवार वालों ने झोलाछाप से उपचार कराया, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन


वहीं गांव निवासी फूलचंद्र (24), रोहित तिवारी (20), शशी त्रिपाठी (36), प्रिया (9), मुस्कान (10), सौम्या (13), संदीप तिवारी (29), अंबुज (8), नित्या (6), नैंसी (5), संगीता (32), पप्पू (17), बच्चाराम (7), लवकुश (10), गोविंदे (25), पूजा (12), पूनम (23) समेत 25 लोग खसरे से पीड़ित हैं।

गांव निवासी गोविंदे, रोहित, फूलचंद्र व संदीप ने बताया कि गांव में एक सप्ताह से खसरे का प्रकोप है। इस बात की सूचना एएनएम को दी थी, लेकिन अभी तक कोई भी उपचार के लिए नहीं आया है।

गोविंदे ने कहा कि महसी पीएचसी जाकर भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन वहां मिली एक महिला कर्मचारी ने पीएचसी आकर इलाज कराने की बात कही। यह भी कहा कि पांच साल से कम आयु के बच्चों का टीकाकरण होगा। बड़ों के इलाज के लिए पीएचसी पर दवा उपलब्ध नहीं है। 

भेजी जाएगी टीम

एएनएम ने सूचना नहीं दी थी, फिलहाल अब जानकारी हुई है। तत्काल प्रभाव से डॉक्टरों की टीम गांव भेजी जा रही है। ग्रामीणों की जांच कर उन्हें दवाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

-डॉ. विकास सिंह, प्रभारी महसी पीएचसी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें