फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आग से 24 झोपड़ियां जलकर राख... दो दर्जन से अधिक पशु जल गए; एक झटके में खुले आसमान के नीचे आ गए परिवार

Wed, 26 Mar 2025 06:24 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में आग लगने से 24 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इसमें गृहस्थी के साथ दो दर्जन से अधिक पशु जल गए। 15 लाख से अधिक के नुकसान की संभावना जताई जा रही है। एक झटके में सभी परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। 
विज्ञापन
आग से 24 झोपड़ियां जलकर राख - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में बुधवार की दोपहर झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। तेज हवा के चलते कुछ ही देर में 24 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। गृहस्थी के सामान के साथ पशु जलकर मर गए। 

विज्ञापन


घटना नवाबगंज थाना क्षेत्र के हरबसी गांव की है। आग से गांव निवासी गोपाल के 10 बकरे, जयकरण की दो भैंस एवं पांच बकरे, विजय की दो भैंस और आठ बकरियां जलकर मर गईं। ग्रामीण आग से 15 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात कह रहे हैं। 

यह भी पढ़ेंः- UP News: राहुल गांधी पर योगी के बयान को लेकर भड़के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, अजय राय बोले- सीएम खुद हैं 'नमूना'
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद से घरों में मातम जैसा माहौल हो गया। एक झटके दो दर्जन परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। सूचना पर नायब तहसीलदार अक्षय कुमार पांडेय, राजस्व कर्मी भज्जू राम, उपेंद्र यादव, सनाउल्लाह मलिक एवं थाना प्रभारी शीला यादव ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें