फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदेश के बाद भी 24 घंटे बिजली नसीब नहीं

Sat, 27 Jun 2015 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी रोकने व लाईन लॉस की न्यूनतम सीमा छू चुकी श्रावस्ती 24 घंटे विद्युत आपूर्ति के लाभ से वंचित है। जबकि शासन द्वारा भिनगा को 24 व शेष अन्य क्षेत्रों को बीस घंटे विद्युत आपूर्ति देने का रोस्टर पहले ही जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन


बकाया बिजली बिल भुगतान कराने सहित लाईन लाॅस की न्यूनतम सीमा छू चुकी श्रावस्ती को दो माह पूर्व शासन द्वारा अबाध विद्युत आपूर्ति देने का रोस्टर जारी किया गया था। इसके तहत मुख्यालय भिनगा को 24 घंटे अबाध विद्युत आपूर्ति दी जानी थी। जबकि इकौना नगर सहित जिले के अन्य हिस्से को 20 घंटे निर्बाध आपूर्ति देने का आदेश दिया गया था।

मुख्यमंत्री द्वारा बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती को 31 मार्च से ही बाधा रहित 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने का फरमान जारी किया गया था। जिसका अब तक अनुपालन नहीं हुआ है। अघोषित कटौती से जहां भिनगा नगर को 18-20 घंटे भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


वहीं इकौना सहित अन्य क्षेत्रों को 12-15 घंटे विद्युत आपूर्ति से ही सब्र करना पड़ता है। इतना ही नहीं विद्युत उपकेंद्र कटरा अंतर्गत आने वाले बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती आज भी ग्रामीण को रोस्टर के ही मुताबिक विद्युत आपूर्ति दिलाई जा रही है।

 ऐसे में ऊर्जा राज्यमंत्री याशर शाह द्वारा 12 प्रतिशत से कम लाईन हानि वाले क्षेत्रों को 22 से 24 घंटे बिजली देने की किए गए घोषणा के बाद लोगों में एक बार फिर बेहतर आपूर्ति मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें