फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ नेस्ट से निकले 233 घड़ियाल के बच्चे, संख्या बढ़ी

विज्ञापन
कतर्नियाघाट रेंज में स्थित घड़ियाल प्रजनन केंद्र पर खेल रहे नन्हें बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। कतर्नियाघाट में गेरुआ नदी के तट पर आठ नेस्ट से 233 बच्चों ने जन्म लिया है। ऐसे में इनकी संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। वन विभाग के मुताबिक मौसम साफ होते ही नेस्ट से घड़ियाल के बच्चे निकले हैं। वहीं 15 अंडे खराब हो गए। इसका मुख्य कारण बारिश व आंधी का आना है। वन विभाग ने घड़ियाल के बच्चों की सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम को मुस्तैद किया है।
विज्ञापन

कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के कतर्नियाघाट रेंज अंतर्गत गेरुआ नदी पर अप्रैल माह में घड़ियाल की ओर से नेस्ट सहेजे गए थे। जून माह से इन नेस्ट से नन्हें घड़ियाल के बच्चे निकलते हैं। प्रभागीय वनाधिकारी आकाशदीप बाधवान ने बताया कि मौसम साफ होते ही घड़ियाल के बच्चे नेस्ट से निकले हैं। उन्होंने बताया कि टापू पर स्थित आठ नेस्ट से घड़ियाल के 233 नन्हें बच्चे बाहर निकले हैं। इन सबकी सुरक्षा के लिए वन विभाग के साथ एसटीपीएफ टीम को लगाया गया है। डीएफओ ने बताया कि 15 अंडे खराब हो गए हैं। इसका मुख्य कारण आंधी-पानी का आना है।
उन्होंने बताया कि आंधी-पानी में अंडे फूट जाते हैं। जिसमें से बच्चे नहीं निकल पाते हैं। मालूम हो कि बीते दिनों भी पांच नेस्ट से 136 घड़ियाल के बच्चे निकले थे। जिन्हें प्रजनन केंद्र में भेज दिया गया है। बच्चों की देखभाल के लिए वन दरोगा मयंक पांडेय व नाविक बारीकी से प्रतिदिन नजर रख रहे हैं। वहीं 233 और बच्चों के जन्म लेने से कतर्निया में जलीय जीवों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें