फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: डीएलएड परीक्षा में शामिल हुए 2251 प्रशिक्षु, 25 रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : बहराइच के महाराज सिंह इंटर कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी।
विज्ञापन
बहराइच/पयागपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के निर्देशन में संचालित डीएलएड परीक्षा शुक्रवार को भी सकुशल सम्पन्न हुई। परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर शांति और अनुशासन का माहौल रहा। कुल 2276 पंजीकृत प्रशिक्षुओं में से 2251 प्रशिक्षु परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 25 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


परीक्षा तीन पालियों में कराई गई। पहली पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित हुई, जिसमें वर्ष 2018 से 2023 बैच के कुल 729 प्रशिक्षु शामिल हुए। दूसरी पाली में गणित विषय की परीक्षा में वर्ष 2021 से 2023 बैच के 819 प्रशिक्षु उपस्थित रहे, वहीं 9 प्रशिक्षु अनुपस्थित पाए गए। तीसरी पाली में सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा हुई, जिसमें वर्ष 2021 से 2023 बैच के 703 प्रशिक्षु शामिल हुए और 8 प्रशिक्षु अनुपस्थित रहे।

डायट प्राचार्य एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने बताया कि डीएलएड की अंतिम परीक्षा 3 नवंबर को आयोजित होगी। सभी परीक्षाएं महाराज सिंह इंटर कॉलेज एवं वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज में कराई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली और सभी केंद्रों पर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें