फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग से 22 घर जले, वृद्ध झुलसा, सात बकरियां मरीं

विज्ञापन
कैसरगंज के आगापुरवा में लगी आग से जलते मकान।  - फोटो : कैसरगंज के आगापुरवा में लगी आग से जलते मकान।
विज्ञापन
बहराइच/मिहींपुरवा। जिले में सोमवार को अलग-अलग स्थानों पर लगी आग ने जमकर तबाही मचाई। आग की चपेट में आकर 22 कच्चे मकान जलकर राख हो गए, जबकि सात बकरियां जिंदा जल गईं और एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया। मोतीपुर क्षेत्र में गैस सिलिंडर फटने से अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


मिहींपुरवा तहसील के झाला गांव में सोमवार दोपहर में लगी आग में मुखिया, देवतादीन, राकेश, पेशकार, छेदी, रामावती और हरिश्चंद्र सहित करीब दस लोगों के मकान जल गए। आग में एक बाइक, पंपसेट, चार साइकिलें, नकदी व गृहस्थी का सामान भी नष्ट हो गया। इस दौरान दो घरों में रखे गैस सिलिंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। अग्निशमन दल ने किसी तरह ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाया। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।

कैसरगंज प्रतिनिधि ने बताया कि ग्राम आगापुर में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से लगी आग में छह फूस के मकान जल गए। इस घटना में करीब तीन लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। रामनरेश, कमलेश, रामशरन, राजेंद्र और दिनेश के घर जल गए, जबकि रामशरन की चार बकरियां भी आग में जलकर मर गईं। बकरियों को बचाने के प्रयास में देवतादीन झुलस गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूचना के बावजूद देर शाम तक अग्निशमन दल मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


महसी प्रतिनिधि के अनुसार मैकूपुरवा गांव में आग लगने से सहजराम, रामसागर, देवी प्रसाद और सियाराम के चार मकान जलकर राख हो गए। आग में खाद्यान्न, कपड़े और अन्य सामान भी नष्ट हो गया। लेखपाल रूद्रदेव यादव ने रिपोर्ट तैयार कर तहसील प्रशासन को सौंप दी है।

हुजूरपुर प्रतिनिधि ने बताया कि नौबस्ता गांव में चंद्र मौर्य और चुनमुन मौर्य के खेत में लगी आग से करीब दस बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने नहर के पानी से किसी तरह आग पर काबू पाया।
छप्पर और फसल जली
बौंडी के नंदवल में सोमवार को मोबाइल टॉवर पर शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की चपेट में आने से ननकऊ का छप्पर व शुभकरण यादव की दो बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें