फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिले 22 आंगनबाड़ी केंद्र, 28 पर नहीं बना खाना

Mon, 17 Oct 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन विकास खंडों में सेक्टर अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान 22 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले हैं। वहीं 28 केंद्रों पर खाना नहीं बनता मिला। रिपोर्ट मिलने के बाद डीपीओ ने कार्यकर्त्रियों की सेवा समाप्ति और सीडीपीओ व सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। बड़ी कार्रवाई होने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी अभय ने हौसला पोषण मिशन की जांच के लिए केंद्रों के निरीक्षण के निर्देश दिए थे। जिसके तहत जनपद में 96 सेक्टर अधिकारियों को लगाया गया है। तीन विकास खंडों में सेक्टर अधिकारियों ने जांच कर रिपोर्ट विभाग को सौंप दी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार ने महसी में 29 केंद्रों की जांच की जिसमें 22 आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले हैं।

जबकि सात अन्य केंद्रों पर खाना नहीं बनने और बच्चों के मौजूद नहीं होने की पुष्टि हुई। वहीं पयागपुर में वाणिज्य कर अधिकारी ने निरीक्षण किया। 16 केंद्रों के निरीक्षण में किसी भी केंद्र पर खाना बनता नहीं मिला। उप दुग्ध अधिकारी ने शिवपुर के पांच केंद्रों का निरीक्षण किया। जिनमें भी खाना नहीं बनने की बात सामने आई।
विज्ञापन


डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि खाना नहीं बनने वाले केंद्रों की कार्यकर्त्रियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जबकि बंद केंद्रों की कार्यकर्त्रियों की सेवा समाप्ति और सीडीपीओ व मुख्य सेविकाओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें