फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराहनीय कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ऑनलाइन मिलने वाली शिकायतों के निस्तारण में यूपी में अप्रैल की समीक्षा में बहराइच का पुलिस महकमा अव्वल रहा है। एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के कार्यकाल में यह दूसरा मौका है। एसपी ने शिकायत सेल के प्रभारी व कर्मचारियों को उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाई दी है।
विज्ञापन


यूपी सरकार की ओर से जनता की शिकायतों के निस्तारण के लिए आईजीआरएस प्रणाली विकसित की गई है। इस पर किसी भी पीड़ित की ओर से ऑनलाइन शिकायत की जा सकती है, जिसकी एक तय समय सीमा निर्धारित कर रखी गई है। ऑनलाइन शिकायत निस्तारण के लिए उसे संबंधित थाने को भेज दिया जाता है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आईजीआरएस प्रणाली के तहत आने वाली शिकायतों के निस्तारण के लिए सेल का गठन कर रखा गया है। जनसुनवाई प्रकोष्ठ के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह की ओर से शिकायतों को निस्तारण के लिए थानों को भेज दिया जा रहा था। अप्रैल में आई 793 शिकायतों को थानों की ओर से तय समय सीमा में निस्तारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


जिसके बाद शासन स्तर पर की गई समीक्षा में बहराइच जनपद की पुलिस पूरे प्रदेश में जन शिकायतों के निस्तारण में पहले स्थान पर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि इससे पूर्व मार्च में भी शिकायतों के निस्तारण में पुलिस महकमे की समीक्षा में बहराइच जनपद पहले स्थान पर था। उन्होंने इसे कर्मचारियों की मेहनत और लगन का नतीजा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें