फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पयागपुर में हिरन की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। फरदासुमेरपुर गांव के पास जंगल से भटककर आए हिरन की कुछ शिकारियों ने रविवार भोर में गोली मारकर हत्या कर दी। वन विभाग के अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


पयागपुर रेंज अंतर्गत फरदा सुमेरपुर गांव के निकट गन्ने के खेत में रविवार सुबह क्षेत्र के लोगों ने एक मृत हिरन का शव देखा। हिरन के गले पर गोलियों के निशान थे। लग रहा था कि फायरिंग कर हिरन का शिकार किया गया है।

ग्रामीणों की सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी एके सिंह ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर हिरन के शव को कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि आसपास मुआयना किया गया लेकिन शिकारियों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


पंचनामा कर हिरन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पयागपुर पशु चिकित्सालय पर पोस्टमार्टम किया जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद रेंज केस दर्ज कर थाने में भी वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज कराया जाएगा।

पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बीएन त्रिपाठी ने बताया कि हिरन का शव अस्पताल पहुंचने की सूचना मिली है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कर रिपोर्ट वन विभाग को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें