खेलकूद में छात्र-छात्राओं की दिखी प्रतिभा
बहराइच। सरस्वती शिशु मंदिर व विद्या मंदिर की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता मंगलवार को हुई। इसकी शुरूआत बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की। गोंडा संभाग निरीक्षक राजकुमार तिवारी और जिला मंत्री विनोद पाठक ने कहा कि सभी बच्चे नियमित रुप से व्यायाम कर अपने को खेल के लिए मजबूत बनाएं। जिससे आगामी प्रतियोगिता में वह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। शिशु वर्ग बालक 50 मीटर दौड़ में अमननंदा, वीरेंद्र यादव, बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में रोहिणी वर्मा, पूनम गुप्ता और रेनू कश्यप, चार सौ मीटर दौड़ में सुप्रिया आदि विजयी रहीं। वहीं रिले रेस में शिशु वर्ग में जैतापुर प्रथम और बालक वर्ग में बरदहा विद्यालय ने प्रथम स्थान हासिल किया। दो सौ मीटर में पूनम कौलिक, चार सौ में नीलू कश्यप, मनीष कुमार, मारुफ, छह सौ मीटर में अंजली, पन्रदीप पाल, गोला फेंक में आरती शुक्ला, सुनील कुमार, शिवांगी मौर्य, कबड्डीे में फखरपुर और बौंडी ने जीत हासिल की।