फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों के बीच श्रमदान कर रहे समिति के सदस्य, सातवां चरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रमदान कर सरयू से हटाई जलकुंभी
विज्ञापन

सरयू बचाव संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने की सफाई
बहराइच। सरयू बचाव संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने रविवार को रिमझिम फुहारों के बीच नदी की सफाई की। सदस्यों ने लगभग 30 फीट तक जमी जलकुंभी को नदी से हटाया। वहीं स्थानीय लोगों ने भी सरयू को साफ करने में सहयोग किया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि जिलाधिकारी व समिति के सदस्यों के सहयोग से जल्द ही सरयू को साफ कर लिया जाएगा। सभी ने कहा कि एक घंटे प्रतिदिन श्रमदान करके सरयू को बचाने में सहयोग करें।
विज्ञापन

सरयू बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार को सफाई अभियान का सातवां चरण शुरू हुआ। अध्यक्ष की अगुवाई में पदाधिकारी रविवार की सुबह सात बजे सरयू नदी स्थित झिंगहाघाट तट पर पहुंचे। यहां पर सभी ने रिमझिम फुहारों के बीच श्रमदान किया। समिति के सदस्यों ने 30 फीट तक नदी की सफाई की। 50 दिनों से चलाए जा रहे श्रमदान कार्यक्रम से नदी की तस्वीर बदलने लगी है। वहीं जिलाधिकारी अजयदीप सिंह ने कार्य का निरीक्षण कर नदी को निर्मल और अविरल बनाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। सरयू बचाव संघर्ष समिति के प्रवक्ता सचिन श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार की सुबह अध्यक्ष राकेश चंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारियों और मौनी बाबा आश्रम से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ताओं ने तीन अलग-अलग जत्थों में सरयू नदी झिंगहाघाट की सफाई की। उन्होंने बताया कि गंगा संरक्षण समिति के माध्यम से भी सरयू नदी की सफाई के लिए शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। श्रमदान करने वालों में पारसनाथ यादव, मोरारी लाल भारद्वाज, अजय कुमार शुक्ला, अंबरीष कुमार साहू, केके मिश्रा, बनवारी लाल मिश्र, वेदांत, जितेंद्र श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव, आशीष कुमार समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें