फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज बनकर खाते में डलवा लिए 21 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र अंतर्गत भूपगंज बाजार में संचालित एक लोकवाणी केंद्र संचालक से अपने को चौकी इंचार्ज बता किसी अज्ञात व्यक्ति ने अपने खाते में 21 हजार पांच सौ रुपये जमा करवा लिए। लोकवाणी केंद्र संचालक जब रुपये लेने थाने पहुंचा तो उसे वास्तविकता का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर मामला साइबर सेल को सौंपा गया है।
विज्ञापन

भूपगंज बाजार में संचालित शर्मा लोकवाणी केंद्र के संचालक जितेंद्र शर्मा को एक व्यक्ति ने बीते 14 नवंबर की रात नौ बजे फोन कर स्वयं को चौकी इंचार्ज बताते हुए कहा कि वह अपने खाते से पैसे निकालने उनकी दुकान पर गया था, लेकिन दुकान बंद हो चुकी थी। उसने एक बैंक खाता देते हुए उसमें 13 हजार रुपये जमा करने की बात कही। लोकवाणी संचालक ने उस बैंक खाते में 13 हजार रुपये जमा कर दिए।
इसके बाद दूसरे दिन सुबह पुन: फोन कर 8,500 रुपये खाते में और जमा कराए। केंद्र संचालक द्वारा 16 नवंबर को थाने पहुंचकर फोन करने पर युवक ने अपने ससुराल आने की बात कही और पैसे बाद में वापस करने का आश्वासन दिया। रुपये वापस किए जाने में टालमटोल देख केंद्र संचालक जितेंद्र जब थाने पहुंचे तो उन्हें अपने साथ ठगी होने का पता चला। पीड़ित ने मामले का राजफाश करने व दोषी से उसके रुपये वापस दिलाए जाने के लिए थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

शीघ्र होगा मामले का खुलासा
युवक के साथ ठगी होने की बात पता चली है। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। प्रकरण साइबर अपराध से जुड़ा होने के कारण साइबर सेल को सौंप दयिा गया है। शीघ्र ही मामले का खुलासा किया जाएगा। -राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें