फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 2039 अभ्यर्थियों ने दी पीसीएस प्री परीक्षा

Mon, 13 Oct 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 किसान डिग्री कॉलेज से पीसीएस प्री की परीक्षा देकर बाहर निकलते अभ्यर्थी।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। जिले के 11 केंद्रों पर रविवार को पीसीएस प्री परीक्षा हुई। इसके लिए 4320 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 2039 उपस्थित हुए और 2281 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह आधे से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन



प्रथम पाली में जीआईसी पर 199, महाराज सिंह इंटर कॉलेज पर 201, आजाद इंटर कॉलेज पर 199, पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज पर 198, किसान पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए पर 191, जीजीआईसी पर 218, राजकीय पॉलीटेक्निक आसाम चौराहा पर 230, किसान पीजी कॉलेज ब्लॉक-बी पर 191, राजकीय पॉलीटेक्निक मोहम्मदपुर नानपारा रोड पर 201, महाराजा सुहेल देव मेडिकल कॉलेज पर 193 और महिला पीजी कॉलेज पर 252 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर प्रथम पाली में 2273 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए।


द्वितीय पाली में पं. वैद्य भगवानदीन मिश्र गांधी इंटर कॉलेज पर 199, किसान पीजी कॉलेज ब्लॉक-ए पर 192, जीजीआईसी पर 221, महाराजा सुहेल देव मेडिकल कॉलेज पर 194 और महिला पीजी कॉलेज में 254 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल मिलाकर द्वितीय पाली में 2281 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन



परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली। दोनों पालियों में परीक्षा की निगरानी सीसीटीवी और एआई की मदद से की गई।

सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। एडीएम अमित कुमार तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट मोनालिसा जौहरी ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।



अभ्यर्थियों ने प्रश्नपत्र को बताया सरल
अभ्यर्थियों ने परीक्षा व्यवस्था और प्रश्नपत्र को संतोषजनक बताया। गोंडा निवासी प्रमोद कुमार और शिवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पहली बार परीक्षा देने आए थे, प्रश्नपत्र उनकी उम्मीद से भी आसान रहा। वहीं बाराबंकी से आए आदर्श कुमार और अमरदीप ने महाराजसिंह परीक्षा केंद्र से निकलते हुए बताया कि कक्ष में सख्ती थी, लेकिन प्रश्नपत्र कठिन नहीं था। सभी ने अच्छे परिणाम की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें