फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ग्राम प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। फखरपुर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय रामापुर किंधौली में निर्माणाधीन पानी टंकी के निकट से गुजरी एचटी लाइन और घरेलू बिजली के तार आपस में टकरा गए। इससे गांव के सभी घरों में हाईटेंशन करंट प्रवाहित हो गया।
विज्ञापन



चपेट में आकर ग्राम प्रधान की मौके पर मौत हो गई। जबकि गांव में तीन अन्य लोग घायल हो गए। कई घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने ठेकेदार व सहयोगी समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।


फखरपुर विकास खंड के ग्राम पंचायत रामापुर किंधौली के प्राथमिक विद्यालय मे पानी टंकी का निर्माण हो रहा था। टंकी के ऊपर मसाला पहुंचाने के लिए मजदूर तार की रस्सी बनाकर मसाले को नीचे से ऊपर खींच रहे थे। तभी अचानक रस्सी छूट गई।
विज्ञापन



तार की रस्सी हाईटेंशन और लोकल टेंशन विद्युत लाइन में लिपट गया। इससे पूरे गांव में हाईटेंशन विद्युत प्रवाह फैल गया। सुबह 10 बजे के आसपास एचटी करंट फैला। उस समय 60 वर्षीय ग्राम प्रधान निरंकार शुक्ला पुत्र विद्याधर शुक्ला मोबाइल चार्जिंग का प्लग निकाल रहे थे। चपेट में आने से मौके पर ही उनकी झुलसकर मौत हो गई।


जबकि गांव निवासी 75 वर्षीय सुखनंदन लाल पुत्र शिव नारायण, राजकुमार पुत्र फूलचंद समेत तीन लोग करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। एचटी करंट प्रवाहित होने से गांव के 13 घरों के विद्युत उपकरण भी जल गए।


मृतक के पुत्र दुर्गेश उर्फ ददन ने टंकी निर्माण करा रहे ठेकेदार इकबाल सहयोगी इरफान व मजदूरों के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ संजय सिंह ने बताया की तहरीर मिली है। ठेकेदार इकबाल व सहयोगी इरफान व 4 अज्ञात मजदूरों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ग्राम प्रधान के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें