मिहींपुरवा (बहराइच)। मिहींपुरवा कस्बे में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने रूटमार्च किया। इस दौरान दुर्गापूजा, रामलीला के साथ दशहरा त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सभी को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में दंगा भड़काया गया तो एनएसए की कार्रवाई की जाएगी।
मोतीपुर तहसील अंतर्गत मिहींपुरवा कस्बा अतिसंवेदनशील है। कस्बे में लगभग चार वर्ष पूर्व सांप्रदायिक विवाद हो गया था। उपद्रवियों ने दुकानों में आग लगा दी थीख् जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था। ऐसे में पुन: दुर्गा पूजा व दशहरा में कोई विवाद न हो, इसके लिए शुक्रवार को अधिकारियों ने कस्बे में रूट मार्च किया।
उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, प्रभारी निरीक्षक हेमंत कुमार गौड़, तहसीलदार केशव प्रसाद, उपनिरीक्षक अशोक कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज, कानूनगो की अगुवाई में सभी ने मिहींपुरवा के पश्चिमी बस स्टैंट से कुड़वा बैंक शाखा तक रूट मार्च किया।