फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- दरगाह में जियारत करने गई थी, विशेश्वरगंज में बाइक सवारों को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो
बहराइच। अलग-अलग सड़क हादसों में महिला की मौत हो गई। जबकि दो घायल हुए हैं। दरगाह शरीफ में जियारत करने गई महिला को तेज रफ्तार बोलेरो ने रविवार दोपहर में टक्कर मार दी। मरणासन्न हालत में महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं विशेश्वरगंज में ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार घायल हुए हैं।
विज्ञापन

दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत हमजापुरा मोहल्ला निवासी शैदुल निशा (55) पत्नी स्वर्गीय हसीब रविवार को सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जियारत करने के लिए निकली थी। कदम रसूल के निकट उसे तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। लहूलुहान शैदुल निशा को मरणासन्न हालत में आसपास मौजूद लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दरगाह थानाध्यक्ष संजय दूबे ने बताया कि मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। उधर विशेश्वरगंज थाना अंतर्गत गंगा-जमुनी मार्ग पर लोनियनपुरवा के निकट बाइक व ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार 25 वर्षीय होली सिंह निवासी घनघटा तथा 27 वर्षीय दीपक सिंह निवासी चंटलवा घायल हो गए। इन दोनों को भी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें