फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और समायोजित शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। रामगांव थाना अंतर्गत नौतला गांव निवासी रघुनंदन वर्मा (38) पुत्र संतराम वर्मा वर्ष 2014 में बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित हुए थे। लेकिन सरकार के फैसले के बाद वह अवसाद में थे। शनिवार दोपहर बाद जब वह घर पर थे। तभी सीने में असहनीय दर्द उठा। परिवार के लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी रघुनंदन ने दम तोड़ दिया। इससे परिवारीजनों में कोहराम मच गया। गौरतलब हो कि वह विशेश्वरगंज विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय ललुही में तैनात थे। वह अपने पीछे एक पुत्र व तीन पुत्रियों को छोड़ गए हैं। मौत की सूचना पाकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष शिवश्याम मिश्र की अगुवाई में शिक्षामित्र नेताओं ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को ढांढस बंधाया। जिलाध्यक्ष ने इस मामले में मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और बीएसए डॉ. अमरकांत सिंह को पत्र भी भेजा है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें