फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदारों की निरस्त कर दी निविदाएं, नहीं सुनी गई शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदारों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

बहराइच। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड की ओर से सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने के अभियान के तहत खलीलपुर लिंक रोड की विशेष मरम्मत का ई-टेंडर निकाला था। जिसमें छह ठेकेदारों ने निविदाएं डाली थीं। ठेकेदारों का कहना है कि पीडब्लूडी के सहायक अभियंता अपने चहेते ठेकेदार को काम देना चाहते थे। इसलिए सभी की तकनीकी बिड को खोला ही नहीं जा रहा था। बाद में दबाव पड़ने पर 18 मई को ठेकेदार अजय सिंह और 19 मई को बवंदाली सिंह, कबीर अहमद व सतीश कुमार सिंह की बिड खोली गई। इन सभी को निरस्त कर दिया गया। जबकि 20 मई को नीलकंठ कंस्ट्रक्शन की बिड खोलकर उसे भी निरस्त कर दिया गया। इस मामले में ठेकेदार बवंडली सिंह, अजय उपाध्याय, प्रदीप तिवारी, विमल कुमार सिंह, कबीर अहमद, हनुमंत सिंह आदि ने डीएम और एक्सईएन को पत्र देकर जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें