फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नकब लगाकर 20 हजार की नकदी व जेवर चोरी

Mon, 28 Jul 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। ग्राम पंचायत भुगतापुर निवासी मदनलाल के घर शनिवार की रात चोरों ने दस्तक दी। दीवार में नकब लगाकर घर में दाखिल हुए चोरों ने नकदी व लाखों के जेवर पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वहीं ग्रामीण पुलिस के इकबाल व गश्ती पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन



रिसिया थाना क्षेत्र के भुगतापुर निवासी मदन लाल ने बताया कि शनिवार की रात उमस अधिक होने से सभी लोग आंगन में सो रहे थे। उसी दौरान देर रात कमरे के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोर अंदर दाखिल हुए। चोरों ने बक्शे का ताला तोड़कर उसमें रखी 20 हजार की नकदी और एक लाख से अधिक के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया।

घटना के बाद से थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था। थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें