चयनित खिलाड़ियों के साथ मौजूद अतिथि।
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में बुधवार को जनपदीय क्रिकेट चयन ट्रायल आयोजित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज भग्गड़वा के संयोजन में हुए ट्रायल में अंडर-14 और अंडर-17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद अंडर-14 आयु वर्ग में छह और अंडर-17 में 14 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी अब गोंडा में होने वाले मंडलीय क्रिकेट चयन ट्रायल में बहराइच का प्रतिनिधित्व करेंगे। ट्रायल के दौरान इस दौरान प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक यशवंत सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नागेंद्र कुमार, जिला कोषाध्यक्ष एवं गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. जसवंत सिंह, टीम मैनेजर पूजा रावत और टीम कोच शौर्य प्रताप सिंह मौजूद रहे। नवीन मिश्रा, वंदना रंजन, राकेश मिश्रा, राजेश सिंह, श्याम सिंह, प्रदीप कुमार, अरविंद कुमार व सुनील कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।