फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: आग से 20 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख

विज्ञापन
पयागपुर इलाके में लगी आग से जल रही फसल। 
विज्ञापन
पयागपुर। दो अलग-अलग स्थानों पर अज्ञात कारणों से हुए अग्निकांड में शुक्रवार को ग्रामीणों की करीब 20 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। खेतों से उठती आग की लपटें देखकर ग्रामीणों ने एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली।
विज्ञापन


पल्टनपुरवा गांव के पास स्थित खेत में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते, तब तक आग तेजी से फैल गई। ग्रामीणों ने अग्निशमन विभाग को सूचना देते हुए आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन तेज हवाओं के कारण किसी का वश नहीं चल सका। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

इस घटना में रामअवतार की पांच बीघा, गूंठे की चार बीघा तथा उजागर की एक बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। अग्निशमन विभाग का वाहन पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। वहीं दूसरी ओर दुहेलवा गांव में भी आग लगने से किसान रमेशचंद्र, राजेंद्र, सुभाष और रामलखन की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें